चंडीगढ़। हरियाणा के Energy Minister Anil Vij ने गांव हैबतपुर थाना निगदु, जिला करनाल में राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु होने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीओ सहित छह कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए। कार्रवाई मोहित एसडीओ, सुनिल जेई, दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास लाईनमैन के खिलाफ की गई है।
Energy Minister Anil Vij का राहुल गांधी पर प्रहार: बोले- पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं राहुल, बिहार में सुरक्षा का दावा
इस संबंध में आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए Energy Minister Anil Vij ने कहा कि गांव हैबतपुर के राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई है।
इस संबंध में दिनांक 6 जुलाई, 2025 को थाना निगदू में मोहित एस०डी०ओ०, सुनिल जे०ई०, दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास लाईनमैन के विरूद्ध एफ०आई०आर० भी दर्ज करवाई गई है, जिसमें शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया है कि खेत में जो तारें नीचे लटकी हुई हैं उन्हें ठीक करने के लिए एसडीओ, जेई और लाईनमैन को मृतक और प्रदीप कुमार ने कई बार शिकायत की थी। परन्तु इस बारे उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई, जिस कारण राजेश कुमार की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई है।
Energy Minister Anil Vij गांव हैबतपुर के राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई
उन्होंने बताया कि खेत में तार टूटने के मामले में तार लगभग 5 फिट ही ऊंची थी और संबंधित कर्मचारियों ने तार को ऊंचा नहीं किया। जिस कारण किसान सुबह खेत में गया और उसकी तार से टकराकर मृत्यु हो गई, जोकि ये बहुत बड़ी लापरवाही है। इसलिए इस मामले में तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

