बंदर की घुड़की से डरकर भागी बुजुर्ग महिला छत से गिरी, मौत
दबतोरी।बिसौली के गांव दबतोरी में सोमवार सुबह शौच करने छत पर गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नत्थों देवी बंदरों की घुड़की से डरकर भागी तो छत से नीचे जा गिरीं।परिवार के लोग उनको अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि गांव में बंदरों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।कभी बच्चों को काटकर घायल कर रहे हैं तो कभी छत पर जाने वालों को घुड़की से डराने का काम कर रहे हैं। बताया कि छत पर बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। नत्थो देवी को देखकर बंदरों के झुंड ने उन्हें घुड़की दी, जिससे वह डरकर बंदरों से बचने के लिए भागीं और छत से नीचे गिर गईं, परिजन इलाज के लिए उन्हें बिसौली एक निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नत्थो देवी के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया है। देर शाम गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Like this:
Like Loading...
Related