अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ईरान-इजरायल सीजफायर उल्लंघन पर Donald trump भड़के, ‘दोनों को शांत होना होगा, वरना सब खत्म हो जाएगा’

On: June 25, 2025 12:39 PM
Follow Us:
Donald trump
---Advertisement---

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump ने मंगलवार को इजरायल और ईरान पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीजफायर के उल्लंघन को लेकर नाराजगी जताई। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दोनों देशों की कार्रवाई उस मुश्किल से हासिल युद्धविराम को तोड़ सकती है, जिस पर सोमवार रात सहमति बनी थी।

Donald Trump ने की इसराइल-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा, ईरान ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

Donald trump ने वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन लोगों को शांत होना होगा, यह हास्यास्पद है। मैंने जो कुछ देखा, वह मुझे बिलकुल पसंद नहीं आया, न तो इजरायल का हमला और न ही ईरान की जवाबी कार्रवाई। उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि जैसे ही हमने समझौता किया, इजरायल ने सबसे बड़ा हमला कर दिया। जैसा पहले कभी नहीं देखा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। मैं ईरान से भी खुश नहीं हूं। उन्हें 12 घंटे दिए थे, एक घंटे में ही सब खत्म कर दिया।”

ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने 12 घंटे का युद्धविराम घोषित किया, तो इजरायल को उसका पालन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “आपको (इजरायल) 12 घंटे मिले थे, लेकिन आपने पहले ही घंटे में सब कुछ खत्म कर दिया। ये कोई तरीका नहीं है। ये दो देश इतने लंबे समय से लड़ रहे हैं कि अब इन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कर रहे हैं।”

Donald trump  जब उन्होंने 12 घंटे का युद्धविराम घोषित किया, तो इजरायल को उसका पालन करना चाहिए था

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इजरायल को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “इजरायल, बम मत गिराओ। अगर आप ऐसा करते हो, तो यह बड़ा उल्लंघन होगा। अपने पायलट्स को वापस बुलाओ, अभी!”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!