अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘आग से मत खेलो’, Donald Trump के बयान से भड़का रूस; दे डाली तीसरे विश्व युद्ध की धमकी

On: May 28, 2025 6:26 PM
Follow Us:
Donald Trump
---Advertisement---

रूस। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी हालत में सीजफायर कराना चाहते हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में Donald Trump पुतिन से खफा हैं। ऐसे में ट्रंप ने पुतिन से दो टूक कह दिया था कि हमारी बात नहीं मानकर वे आग से खेल रहे हैं। लेकिन अब रूस ने ट्रंप की इस धमकी का करारा जवाब दिया है और तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी तक दे डाली है।

Donald Trump बोले-हर देश ने अमेरिका को लूटा; अब ऐसा नहीं होने देंगे

तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी
रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयर दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा है कि वे आग से खेल रहे हैं और रूस के साथ वह कुछ बुरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक ही बुरी चीज जानता हूं और वो है तीसरा विश्वयुद्ध। उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझते हैं।”

जिस तरह से ट्रंप द्वारा आग से खेलने वाला बयान दिया गया और फिर रूस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है, इससे यह साफ हो गया है कि दोनों देशों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है।

क्या था Donald Trump का बयान?

इससे पहले भी ट्रंप ने पुतिन पर भड़कते हुए कहा था, “पुतिन को समझना चाहिए कि अगर मैं नहीं होता तो रूस के साथ अब तक बहुत बुरी चीज हो चुकी होती। मेरा मतलब है वाकई में बहुत बुरी चीज। वह आग से खेल रहे हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!