अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Digvijay ने बाबा रामदेव पर प्रकरण दर्ज करने थाने में आवेदन दिया

On: April 15, 2025 7:46 PM
Follow Us:
Digvijay
---Advertisement---

भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Digvijay सिंह ने देश में इन दिनों चल रहे कथित ‘रूहअफज़ा’ शरबत विवाद के बीच बाबा रामदेव पर प्रकरण दर्ज करने के लिए भोपाल पुलिस को आवेदन दिया है।

Chandigarh में होगा अनोखा शिविर, योग और स्वास्थ्य का संगम

Digvijay ने आज इस संबंध में संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इसके बाद अब वे एक सप्ताह तक इंतजार करेंगे, एक सप्ताह में अगर प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो वे अदालत की शरण लेंगे।

Digvijay क सप्ताह तक इंतजार करेंगे, एक सप्ताह में अगर प्रकरण दर्ज नहीं हुआ

Digvijay ने अपने आवेदन में कहा कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के बाबा रामदेव द्वारा अपना व्यापार बढाने के उद्देश्य से अपनी एक्स आईडी से एक वीडियो प्रसारित किया है, जिसमें रामदेव ने पतंजलि के गुलाब शरबत की मार्केटिंग करते हुये कहा कि शरबत की एक कंपनी शरबत से मिले पैसे से मदरसे और मस्जिद बनवाती है।

आप यदि वह शरबत पियेगें तो मस्जिद और मदरसे बनेगें और पतंजलि का गुलाब शरबत पीते हैं तो गुरूकुल बनेगें। यह शरबत जिहाद है। सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव का यह बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। साथ ही उन्होंने इसे ‘हेट स्पीच’ बताया।

Digvijay ने टीटी नगर थाना प्रभारी को संबोधित अपने आवेदन में कहा कि रामदेव द्वारा अपने उत्पाद का विक्रय बढ़ाने के लिये धार्मिक भावनाओं को भड़काते हुये वीडियो से देशवासियों के मध्य घृणा, नफरत व द्वेष फैलाने का जो कार्य किया गया है वह अत्यंत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिस पर रामदेव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196 (1)(क), 299 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उचित व कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!