अयोध्या। आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद Dharmendra Yadav ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता माफी के योग्य नहीं : Akhilesh Yadav
सपा सांसद Dharmendra Yadav ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इस घटना पर समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश आज एक है। सभी लोग चाहते हैं कि कठोरतम कार्रवाई हो। अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह कठोर कार्रवाई करे और ऐसी घटना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई मौकों पर कहा है कि हम समाजवादी लोग देश और सरकार के साथ हैं।” योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सपा की जमीन खिसकने वाले बयान पर धर्मेंद्र यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “उनके बारे में क्या कहा जाए। लोग जरा मऊ के रिजल्ट को देख लें।”
Dharmendra Yadav ने वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कहा, “यह पूरी तरह से भाजपा की तानाशाही
देश में जातीय जनगणना कराने के फैसले पर सपा सांसद ने कहा, “जहां तक जातीय जनगणना का सवाल है तो मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, लालू यादव ने बहुत पहले इस मांग की शुरुआत की थी। हमने भी जब मौका मिला, सदन में इस पर अपनी बात रखी। ऐसे में समाजवादियों ने लगातार इसकी मांग की है।
सपा और पीडीए की जो एकता है और अखिलेश यादव के नेतृत्व के दबाव में जाकर केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा की है। हम इस घोषणा का समर्थन करते हैं और साथ ही उम्मीद करते हैं कि कोई हेरा-फेरी नहीं होगी। पूरा देश चाहता है कि निष्पक्षता के साथ जातीय जनगणना हो।”
Dharmendra Yadav ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कहा, “यह पूरी तरह से भाजपा की तानाशाही और षड्यंत्र फैलाने का एक हिस्सा है। जो जेपीसी का गठन किया गया है, मैं स्वयं उसमें हूं। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान का यह खुला उल्लंघन है।”

