अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dhankhar परिवार से मिले पीएम मोदी, औम प्रकाश धनखड़ ने कहा- अत्यंत स्नेह, ममत्व व परिवार से भरे पल : हम हृदय से कृतज्ञ

On: May 22, 2025 5:33 PM
Follow Us:
Dhankhar
---Advertisement---

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्नेहभाव के साथ अपने निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री औमप्रकाश Dhankhar के परिवार से मुलाकात की। पीएम मोदी ने औमप्रकाश Dhankhar के पौत्र तेजस को स्नेह व नवविवाहित छोटे बेटे एडवोकेट आशुतोष व पुत्रवधु एडवोकेट रिया को शादी की शुभकामनाएं देते हुए धनखड़ व राठी परिवार को बधाई दी।

विकसित भारत के लिए सुरक्षित सीमाएं आवश्यक: Dhankhar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी आत्मीयता के साथ पूर्व मंत्री धनखड़ के पिताजी वैद्य मोहोबत सिंह और माता जी छोटो देवी से कुशलक्षेम पूछा। लम्बी गपशप की । उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की। पुत्र वधु जीना व पुत्र आदित्य को जीवन परिश्रम व पुरुषार्थ के महत्त्व पर प्रेरित किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री की धर्म पत्नी निरूपा धनखड़ , समधी , जज सुरेंद्र राठी, समधन प्रो अंजू रतन राठी उनके सुपुत्र और पुत्र वधु, एडवोकेट दिव्यांश हनु राठी और एडवोकेट सुमेधा सिंधु राठी।

Dhankhar परिवार की खुशियों के पलों में देश के प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय

धनखड़ ने कहा कि परिवार की खुशियों के पलों में देश के प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह अविस्मरणीय क्षण ताउम्र हमारी स्मृतियों में अंकित रहेंगे । प्रधानमंत्री ने तेजस को अत्यंत स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत किया — इसके लिए हम हृदय से कृतज्ञ हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!