अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : DG DIA

On: May 14, 2025 10:03 PM
Follow Us:
DG DIA
---Advertisement---

नई दिल्ली। सेना की रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक DG DIA लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. राणा ने 70 देशों के रक्षा अताशे और विदेशी सेवा अधिकारियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जवाबी कार्रवाई में सीमा पर गोलीबारी में 35 से 40 पाक सैनिक मारे गए, पाकिस्तान का कोई भी विमान India की सीमा में नहीं घुस पाया

दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में मंगलवार को इन विदेशी अधिकारियों को जानकारी देते हुए DG DIA ने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सैन्य श्रेष्ठता और नई पीढ़ी के युद्ध कौशल के माध्यम से राष्ट्र की शक्ति और संकल्प का प्रतीक बन गया है। इससे भारत-पाकिस्तान संबंधों में नए मानदंड स्थापित हुए हैं।

यह ब्रीफिंग भारत की सैन्य तैयारियों, स्वदेशी रक्षा उपकरणों, रणनीतिक सोच और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की पारदर्शिता को दर्शाती है, जो वैश्विक समुदाय में विश्वास पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। DG DIAए ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए लक्ष्यों का चयन एक सुनियोजित प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसमें इन लक्ष्यों के आतंकवादी लिंक की पुष्टि की गई थी।

उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने एकीकृत, सटीक और त्वरित प्रतिक्रिया के माध्यम से निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया। इस ऑपरेशन को बहु-आयामी युद्ध अभियानों के रूप में अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ‘संयुक्तता और एकीकरण’ के माध्यम से सैन्य शक्ति का समन्वित प्रयोग किया गया। स्वदेशी तकनीक से बने ‘काइनेटिक फोर्स मल्टीप्लायर्स’ की प्रभावशीलता प्रदर्शित की गई। साथ ही, भारतीय सशस्त्र बलों की स्पेस, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसे नॉन-काइनेटिक क्षेत्रों में तकनीकी श्रेष्ठता को भी प्रस्तुत किया गया।

DG DIA ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ‘संयुक्तता और एकीकरण’ के माध्यम से सैन्य शक्ति का समन्वित प्रयोग किया गया

लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने यह भी बताया कि किस प्रकार भारत विरोधी गलत सूचना अभियान, जो कि शत्रु द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत के दृष्टिकोण ने इस झूठे प्रचार अभियान का प्रभावी और त्वरित तरीके से मुकाबला किया और सत्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!