नई दिल्ली। Delhi High Court में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम धमकी की कॉल के बाद सभी बेंच अचानक उठ गई। वहीं, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा है।
Delhi High Court ने बाबा रामदेव को हमदर्द और ‘रूह अफजा’ पर सांप्रदायिक टिप्पणी के लिए लगाई फटकार
क्या मिल रही शुरुआती जानकारी
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बम के संबंध में ई-मेल आया है। इसके बाद कई बेंच ने सुनवाई रोक दी और तुरंत उठ गई। अब अदालत दो बजकर 30 मिनट पर दोबारा बैठेगी।
Delhi High Court बम की जानकारी मिली कोर्टरूम में मौजूद सभी लोग तेजी से बाहर की ओर भागे
हाईकोर्ट में मौजूद कई वकीलों ने बताया कि जैसे ही उन्हें बम की जानकारी मिली कोर्टरूम में मौजूद सभी लोग तेजी से बाहर की ओर भागे। यह मेल दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज को आया है। इस वक्त पूरा कोर्ट परिसर खाली करा लिया गया है और डॉग स्क्वायड की टीम समेत कई अन्य टीमें इस वक्त जांच में लगी हैं।

