अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi government ने महिला समृद्धि योजना को दी मंजूरी

On: March 10, 2025 10:05 AM
Follow Us:
Delhi government
---Advertisement---

नयी दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को Delhi government ने गरीब परिवारों की महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपये की सहायता प्रदान करने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी और इसके लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना लागू करने के लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है।

महिलाओं से किया वादा पूरा करेगी BJP government, दिल्लीवालों को कल मिलेंगी दो सौगातें

वरिष्ठ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी समिति का हिस्सा होंगे। Delhi government ने कहा कि लाभार्थियों के लिए शर्तों पर गहन विचार-विमर्श के बाद योजना के तहत आवेदकों को पंजीकृत करने का काम पोर्टल के माध्यम से तुरंत शुरू किया जाएगा। इस बीच, विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं अपने खातों में 2500 रुपये आने का इंतजार कर रही हैं।

 

 

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो में कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ मार्च तक सभी महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। यह अभी तक नहीं मिले। दिल्ली की सभी महिलाएं आज अपने फोन पर टकटकी लगाए बैठी हैं और अपने बैंक खातों में पैसे जमा होने के संदेश का इंतजार कर रही हैं।’

Delhi government  महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपये की सहायता प्रदान करने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी

गौर हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने 2100 रुपये की पेशकश की थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!