दिल्ली ब्लास्ट को लेकर बदायूं समेत यूपी के कई जिलों में अलर्ट, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय
बदायूँ।देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को लाल किला के पास कार में हुए बम ब्लॉस्ट के बाद बदायूं, अलीगढ़, पीलीभीत समते यूपी के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।शहर से लेकर ग्रामीण इलाको में पुलिस प्रमुख सार्वजनिक स्थल,रेलवे, बस स्टेशन, होटल, ढाबा, लॉज में चेकिंग कर रही है।इसके साथ ही भीड़ भाड़ वाले प्रमुख बाजारों के आस पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

खासकर यहां बस स्टेशन से दिल्ली के यात्री काफी संख्या में जाते हैं।हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए रोडवेज की बस भी चलती हैं। इसको लेकर यहां से आने व जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके सामान की चेकिंग हो रही है।एसएसपी डॉ बृजेश सिंह, एसपी ग्रामीण ह्देश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत शहर व सिविल लाइंस कोतवाल पुलिस टीम के साथ लगातार चेकिंग कर रहे है।खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय:-पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की एसओजी टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। बस व रेलवे स्टेशनों के आस पास संदिग्धाें पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस टीमाें को लगाया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

