अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dehradun News : देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत, 65 लाख की लागत से लगेगा नया टिनशेड

On: May 4, 2025 12:24 PM
Follow Us:
Dehradun News
---Advertisement---

Dehradun News : देहरादून रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 65 लाख रुपये की लागत से टिनशेड लगाया जाएगा, जिससे यात्री सुविधाओं में इजाफा हो सके। रेलवे ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर मंडल को भेज दिया है। मंडल और रेल बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Dehradun News : धूप और बारिश में अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार

इस टिनशेड के निर्माण से यात्रियों को धूप और बारिश के दौरान ट्रेन का इंतजार करते हुए परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्टेशन से प्रतिदिन 13 ट्रेनें रवाना होती हैं और यहां से रोजाना करीब 15 हजार यात्री गुजरते हैं। प्लेटफार्म नंबर तीन को छोड़कर अन्य सभी प्लेटफार्मों पर पहले से टिनशेड मौजूद हैं।

 

Dehradun News : प्लेटफार्म तीन से रवाना होती हैं अधिकतर ट्रेनें

स्टेशन की अधिकतर ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना होती हैं, लेकिन यहां टिनशेड न होने की वजह से यात्रियों को गर्मी और बरसात में खड़े रहना पड़ता है। कई यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं और फिर ट्रेन आने पर प्लेटफार्म तीन की ओर दौड़ते हैं, जिससे अव्यवस्था और खतरा दोनों बढ़ते हैं।

 

Uttarakhand News : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब; चारधाम यात्रा की हुई शुरुआत

 

Dehradun News : 16 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा होगा टिनशेड

रेल प्रशासन ने यात्रियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म नंबर तीन पर टिनशेड बिछाने का निर्णय लिया है। देहरादून रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस.एस. रावत ने बताया कि 16 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा टिनशेड लगाने का प्रस्ताव मंडल को भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!