भुज- Defence Minister Rajnath ने शुक्रवार को गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वायु योद्धाओं से बातचीत की। जवानों को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई दी।
भारत ने पाकिस्तान के Defence Minister Khawaja Asif का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए Defence Minister Rajnath ने कहा कि पाकिस्तानी धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे। जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।
Defence Minister Rajnath ने कहा, “मैं आज आपके बीच में आपका अभिनंदन करने के लिए आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच आप लोगों ने करिश्माई काम किया है, भारत का मस्तक आपने सारी दुनिया में ऊंचा किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हमारे सैनिक अथवा हमारे नागरिक शहीद हुए हैं, मैं सबको नमन करता हूं और जो हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।”
Defence Minister Rajnath ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच आप लोगों ने करिश्माई काम किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है और यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक सीधा प्रहार करने में पूरी तरह से सक्षम हैं और पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है।
बाद में की गई कार्रवाई में उनके अनेक एयरबेस भी तबाह कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स ने न केवल पराक्रम दिखाया, बल्कि पूरी दुनिया के सामने इस बात का प्रमाण भी दिया है कि भारत की युद्ध नीति और टेक्नोलॉजी दोनों बदल चुकी हैं। आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक इस बार पहुंचा दिया है।”

