अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत ने पाकिस्तान के Defence Minister Khawaja Asif का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

On: April 29, 2025 8:09 PM
Follow Us:
Defence Minister Khawaja Asif
---Advertisement---

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के Defence Minister Khawaja Asif का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

Defense Minister Rajnath 2 दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब Defence Minister Khawaja Asif के सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने के बाद पाकिस्तान की भूमिका ‘वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले धूर्त देश’ के रूप में उजागर हो गई है। पिछले हफ्ते स्काई न्यूज के एक इंटरव्यू में जब आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट, ट्रेनिंग और फंडिंग देने का लंबा इतिहास रहा है, इस पर आसिफ ने स्पष्ट रूप से इस बात को स्वीकारा था।

इंटरव्यू में आसिफ ने कहा था, “हम लगभग तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और ब्रिटेन सहित पश्चिम के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं।” उनकी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने इस बयान को आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान के संलिप्त होने की स्पष्ट स्वीकृति बताया। आतंकवाद के पीड़ितों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा, “इस खुले कबूलनामे से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है और यह पाकिस्तान को एक धूर्त देश के रूप में उजागर करता है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।”

Defence Minister Khawaja Asif 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और निराधार आरोप लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग किया है, लेकिन सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है। Defence Minister Khawaja Asif  के एक्स अकाउंट को बैन करने का यह कदम भारत द्वारा 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया।

बैन किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों का सब्सक्राइबर बेस 63 मिलियन है। ये चैनल भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply