Dance Video : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने बीते कुछ वर्षों में जबरदस्त तरक्की की है। अब यह सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में भी भोजपुरी गानों का जलवा देखने को मिल रहा है। हर वर्ग और हर उम्र के लोग आज भोजपुरी गानों पर झूमते नज़र आ रहे हैं।
Dance Video : समर सिंह का सुपरहिट गाना ‘करवटिया’
इसी लोकप्रियता की मिसाल है समर सिंह का सुपरहिट गाना ‘करवटिया’। यह गाना 2021 में रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही छा गया। आज भी यह गाना यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा और सुना जा चुका है। इसके दीवानों की लंबी फेहरिस्त है, जो हर दिन बढ़ती जा रही है।
Dance Video : पवन सिंह और काजल राघवानी का जबरदस्त रोमांस ‘छलकता हमरो जवनिया’ में, देखें वीडियो
Dance Video : यूट्यूब पर मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज
सुपरस्टार गायक समर सिंह के इस गाने को अब तक 34 मिलियन से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। ‘वेब म्यूजिक’ चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना एक रोमांटिक डांस ट्रैक है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया। गाने के बोल और धुन ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
Dance Video : आकांक्षा दुबे संग समर सिंह की जोड़ी ने लूटा दिल
इस गाने में समर सिंह जहां अपनी आवाज़ से जादू बिखेरते नज़र आते हैं, वहीं खूबसूरत अदाकारा आकांक्षा दुबे उनके साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। गीत को हरिंदर हरियाली ने लिखा है और इसका संगीत एडीआर आनंद ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी और बॉबी ने किया, जिन्होंने इसे एक आकर्षक विजुअल टच दिया है।

