Sapna Dance Video : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का जलवा किसी से छुपा नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैली हुई है। सपना के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स इतने दमदार होते हैं कि दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाते। उनके ठुमके लोगों को दीवाना बना देते हैं और हर स्टेज परफॉर्मेंस में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
Sapna Dance Video : हरे सूट में सपना का कहर
हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में सपना चौधरी हरे रंग के पटियाला सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्टेज पर उनके आते ही माहौल और भी रंगीन हो गया। सपना की एक झलक पाने के लिए लोग बेताबी से इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने परफॉर्म करना शुरू किया, स्टेज के चारों तरफ भीड़ ने शोर मचाकर स्वागत किया।
Dance Video : खेसारी लाल का धमाकेदार डांस इस एक्ट्रेस के साथ, वीडियो हो रहा वायरल
Sapna Dance Video : भीड़ का जोश और सपना का धमाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। रात के अंधेरे में जगमगाती लाइट्स के बीच सपना का डांस पूरी महफिल पर छा गया। दर्शक भी उनके साथ ताल मिलाते नजर आए। सपना की एनर्जी और एक्सप्रेशन ने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया। उनका ये डांस परफॉर्मेंस वाकई देखने लायक था।
Sapna Dance Video : वायरल वीडियो और यूट्यूब पर मिलियन व्यूज
इस धमाकेदार डांस वीडियो को ‘सपना इंटरटेमेंट’ नाम के यूट्यूब चैनल ने दो साल पहले अपलोड किया था। सपना ने इसमें राज मवार के फेमस गाने ‘मैं तेरी नचाई नाचू’ पर परफॉर्म किया है। उनकी दीवानगी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस वीडियो को तीन मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

