Dance Video : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई’ हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। सफेद दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे पवन सिंह के इस गाने को अब तक 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dance Video : बॉलीवुड में भी पावरफुल एंट्री कर चुके हैं पवन सिंह
हाल ही में पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी प्लेबैक सिंगर के तौर पर एंट्री ली है। उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के फेमस गाने ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ में कुछ लाइनें गाई हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने यह साबित कर दिया कि उनकी आवाज सिर्फ भोजपुरी नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी दमदार छाप छोड़ सकती है।
Dance Video : प्रीति के साथ केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल
‘लुंगिये बिछाई’ गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री प्रीति नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक खूब सराह रहे हैं। इससे पहले उनके एल्बम ‘काहे रुसेलु’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ‘लुंगिये बिछाई’ गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है, जिसके बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है।
Bhabhi Dance Video : भाभी ने किया शार्ट ड्रेस में गज़ब का डांस, वीडियो हुआ वायरल
Dance Video : डायरेक्शन, कोरियोग्राफी और म्यूजिक का दमदार कॉम्बिनेशन
इस गाने को ऋषि राज और विनीत झा के निर्देशन में तैयार किया गया है, जबकि कोरियोग्राफी आर्यन देव ने की है। गाना यूट्यूब सहित कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दमदार म्यूजिक, आकर्षक लोकेशन्स और शानदार परफॉर्मेंस के चलते यह गाना पवन सिंह के फैंस की पहली पसंद बन चुका है।

