संगरूर: खनौरी बार्डर किसान मोर्चे पर आमरण अनशन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) नेता जगजीत सिंह Dallewal का स्वास्थ्य 92वें दिन अचानक बिगड़ गया। उनका ब्लड प्रेशर बेहद खतरनाक स्तर (176/107) तक बढ़ गया, जिससे डॉक्टरों में चिंता बढ़ गई है।
Dallewal का आमरण अनशन 90 वें दिन भी जारी
किसान मोर्चे पर मौजूद चिकित्सकों की टीम लगातार डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। डॉक्टरों के अनुसार, इतने लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, और ब्लड प्रेशर का इतना अधिक बढ़ना उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
9 दिन बाद जगजीत सिंह Dallewal को ड्रिप दोबारा शुरू की गई

संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी इस खबर के बाद चिंता बढ़ गई है। मोर्चे पर मौजूद साथी किसान लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना और समर्थन जता रहे हैं। वहीं डॉक्टर्स की टीम ने डल्लेवाल को अब्जर्वेशन में रख लिया है।
गौरतलब है कि कल सोमवार को 9 दिन बाद जगजीत सिंह Dallewal को ड्रिप दोबारा शुरू की गई है जो नस बंद होने के कारण 14 फरवरी से बंद थी।

