Cricket In Asian Games 2026: बीसीसीआई इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने टॉप मेंस और वुमेंस क्रिकेटर्स को मैदान में उतारने के लिए तैयार है, जिसका साफ फोकस 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल करने से पहले मोमेंटम बनाने पर है. रेगुलर टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर के टी20 कॉम्पिटिशन में अपनी-अपनी टीमों को लीड करने की उम्मीद है.
BCCI ने भेजी टीम की लिस्ट
सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) को जाने-माने खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट सौंपी है, जो अगले महीने के आखिर तक ऑफिशियल टीम की लिस्ट गेम्स की ऑर्गनाइजिंग कमिटी को भेज देगी. फाइनल सिलेक्शन मई के आखिर तक होने की उम्मीद है. एक सूत्र ने टीओआई को बताया, ‘फाइनल नाम तय होने पर इंडिया अपनी ‘ए’ टीम भेजेगा. सभी टॉप क्रिकेटर्स सिलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे.’
सूर्या-हरमन को कप्तानी
खबर है कि मेंस की लंबी लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह शामिल हैं. महिलाओं की लिस्ट में हरमनप्रीत कौर, वाइस-कैप्टन स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और श्री चरणी शामिल हैं.
2023 में क्रिकेट ने दिलाए 2 गोल्ड
भारत डिफेंडिंग चैंपियन है जिसने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है. अब जब क्रिकेट LA 2028 के ओलंपिक प्रोग्राम का हिस्सा है, तो एशियन गेम्स जैसे मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स की अहमियत बढ़ गई है. हेड कोच गौतम गंभीर ने भी कहा है कि ओलंपिक गोल्ड जीतना एक अहम मकसद है. एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के ऐची और नागोया प्रांतों में होंगे, और क्रिकेट मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे.

