अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 यात्रियों को मारी टक्कर, 6 की मौत

On: February 7, 2026 11:09 AM
Follow Us:
Panchkula Accident-
---Advertisement---

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया है। मथुरा के पास एक कंटेनर ने 15 यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे।

जानकारी के अनुसार, शनिवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बस नोएडा से आगरा जा रही थी। यात्रियों को लघुशंका करने के लिए ड्राइवर ने बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के बीच रोक दिया। बस रुकने के बाद जैसे ही यात्री बस से उतरे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसे में 6 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!