अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Congress की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

On: February 28, 2025 7:11 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश Congress कार्यालय में आज यहां एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

भगदड़ के विरोध में युवा Congress का प्रदर्शन, मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा

 

प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने अपने प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सभी जिलों के प्रभारी और अध्यक्षों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन को ज़मीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियां तय की गईं।

 

Congress सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर

प्रदेश Congress नेतृत्व ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कामले भी मौजूद रहे।

 

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। प्रदेश कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में महंगाई, बेरोजगारी, किसान और आदिवासी हितों, महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से रखें। वहीं नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां आम जनता के खिलाफ हैं और कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में राज्य में होने वाले विभिन्न चुनावों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारी करेगी। प्रत्येक जिले और मंडल में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने और युवाओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!