अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ओडिशा में महिलाओं पर बढ़ रहे जुल्म : Congress

On: June 20, 2025 3:12 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। Congress ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा पर लगाम कसने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में महिलाओं पर जुल्म बढ रहे हैं।

Congress ओडिशा में रज उत्सव के बाद तीन दिन में तीन दुष्कर्म हुए 

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा, ओडिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी बाहिनीपति और राज्य की विधायक सोफिया फिरदौस ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ओडिशा में स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का एक वर्ष का शासन महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक रहा है।

सुश्री फिरदौस ने कहा कि ओडिशा में रज उत्सव के बाद तीन दिन में तीन दुष्कर्म हुए हैं। गोपालपुर में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। ओडिशा में नयी भाजपा सरकार में सामूहिक दुष्कर्म की 79 घटना हो चुकी हैं उन्होंने राज्य में ‘वीआईपी कल्चर’ का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जनगणना के लिए तेलंगाना का मॉडल अपनाया जाए: Congress

उन्होंने कहा कि ओडिशा में महिलाओं और बच्चों के गायब होने की बात राज्य सरकार ने स्वीकार की है लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।

Congress ने कहा कि राज्य प्रशासन महिलाओं काे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल रहा है और इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने इसके लिए विधानसभा में दिये गये सरकार के एक वक्तव्य का उल्लेख किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!