नई दिल्ली। Congress ने संसद के मानसून सत्र शुरु होने की सरकार की घोषणा पर हैरानी जताते हुए कहा है कि अक्सर संसद सत्र शुरु होने के कुछ दिन पहले ही इसकी सूचना दी जाती थी, लेकिन इस बार अभूतपूर्व तरीका अपनाते हुए डेढ़ माह से ज्यादा समय पहले ही सत्र शुरु करने की घोषणा कर दी है।
‘यह एक बड़ी कूटनीतिक चूक है…’ ,G7 बैठक में Congress के शामिल न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Congress संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आमतौर पर संसद सत्र की तारीखों की घोषणा कुछ दिन पहले की जाती रही है, लेकिन इस बार सरकार ने अत्यधिक तत्परता दिखाते हुए सत्र शुरू होने से 47 दिन पहले ही तारीखों का एलान कर दिया है। यह अभूतपूर्व है और किसी सरकार में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
Congress ने कहा कि यह निर्णय मोदी सरकार ने केवल इसलिए लिया है ताकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा बार-बार उठाई जा रही विशेष बैठक की मांग से बचा जा सके। कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता तत्काल संसद की बैठक बुलाकर राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न गंभीर मुद्दों पर चर्चा कराने को महत्व दे रही है।
Congress के नेता तत्काल संसद की बैठक बुलाकर राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न गंभीर मुद्दों पर चर्चा कराने को महत्व दे रही
कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर सरकार को जवाब देना चाहिए कि वह पहलगाम बर्बर हमलों के जिम्मेवार आतंकवादियों को अब तक न्याय के कटघरे में लाने में विफल रहने, ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव और उसके बाद उत्पन्न हालात तथा ऑपरेशन का स्पष्टरूप से राजनीतिकरण करने और सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अहम खुलासों पर चर्चा हो।

