अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सैन्य कार्रवाई रुकवाने के ट्रम्प के दावों पर हैरान करती है मोदी की खामोशी: Congress

On: May 23, 2025 10:58 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकवाने के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खामोशी हैरान करने वाली है। उन्हें इस दावे पर सरकार का रुख स्पष्ट करना चाहिये।

Congress कई शहरों में 24 से 31 मई तक ‘जय हिंद’ सभा करेगी

Congress संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि श्री ट्रम्प 11 दिन में आठ बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने में उनकी अहम भूमिका थी। वह यह भी कह रहे हैं कि सैन्य कार्रवाई रुकवाने के लिए उन्होंने दोनों देशों के साथ व्यापार बंद करने की धमकी का इस्तेमाल किया था।

श्री ट्रम्प कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की बात भी कह रहे हैं। इसके अलावा वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की समान रूप से प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन सब बातों पर चुप है और कोई जवाब नहीं दे रही है।

Congress अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बार-बार कही जा रही बातों पर पूरी तरह से चुप

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, “इन सबके बावजूद हमारे प्रधानमंत्री, डोनाल्ड भाई के महान दोस्त, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बार-बार कही जा रही बातों पर पूरी तरह से चुप हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अपने दोस्त, अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों के समर्थन में कही गई बातों पर पूरी तरह से चुप हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!