अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जम्‍मू में Congress ने की ‘जय हिंद सभा’, निकाली रैली

On: May 21, 2025 2:44 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

जम्मू। Congress : भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की देशभर में खूब तारीफ हो रही है, जिसके चलते नागरिक समाज ने तिरंगा रैली अभियान का आयोजन किया है। कांग्रेस पार्टी ने भी मंगलवार को जम्मू से अपनी ‘जय हिंद सभा’ और रैली की शुरुआत की। रैली में प्रदेश Congress अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने शिरकत की।

सवाल पूछने वालों को चुप कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता : Congress

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। इस यात्रा में हर वर्ग और हर समाज के लोग शामिल होकर देश की एकता और अखंडता का परिचय दे रहे हैं। तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के 35 शहरों में यह रैली और सभाएं आयोजित कर रही है। सेना ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उनके सम्मान में इस रैली और सभा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश Congress अध्यक्ष ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला एक बड़ी सुरक्षा चूक थी और सवाल किया कि सरकार संघर्ष विराम समझौते पर चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि किन शर्तों पर सहमति बनी थी और सरकार उनका खुलासा क्यों नहीं कर रही है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि सीजफायर में अमेरिका ने मध्यस्थता की है। भाजपा को इस पर जवाब देना होगा।

Congress के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को पूरी तरह से सपोर्ट किया 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को पूरी तरह से सपोर्ट किया है। यह सपोर्ट देश की सुरक्षा के लिए किया गया था। देश की सुरक्षा में चूक से ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!