अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘Congress, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला

On: May 17, 2025 12:04 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

गुरुग्राम। Congress : भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने आतंकवाद पर केंद्र सरकार के रुख का बचाव भी किया। गौरव वल्लभ ने Congress, सपा और अन्य इंडिया गठबंधन के दलों पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राष्ट्रविरोधी सोच का संकेत है।

भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी के कार्यक्रम को रद्द करने की हुई साजिश : Congress

उन्होंने राजस्थान से कांग्रेस सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल के उस बयान पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा, इसका कोई सबूत नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने इस बयान पर कहा कि यह पूरी तरह से सेना के अपमान के समान है।

जब लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने खुद कहा कि उनके पति को इसलिए मारा गया क्योंकि वह कुरान की आयतें नहीं पढ़ पाए, तो इस पर सवाल उठाना आतंकियों की भाषा बोलना है। जो लोग भारतीय सेना की बातों पर विश्वास नहीं करते, उन्हें देश का कोई व्यक्ति जवाब नहीं दे सकता। ये लोग पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे हैं।

कर्नाटक Congress विधायक कोथुर मंजुनाथ द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दिखावा कहने पर वल्लभ ने कहा कि ऐसे लोग पाकिस्तान के चैनल ज्यादा देखते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय सेना की बजाय पाकिस्तान मीडिया पर भरोसा करते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं।

भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया, जिनमें से कई ग्लोबल मोस्ट वांटेड थे। अजहर मसूद तक अपने बयान में कह रहा है कि उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। वल्लभ ने आगे कहा कि मंजुनाथ जैसे नेता देश का खाते हैं लेकिन गाते पाकिस्तान का हैं।

Congress विधायक कोथुर मंजुनाथ द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दिखावा कहने पर वल्लभ ने कहा कि ऐसे लोग पाकिस्तान के चैनल ज्यादा देखते हैं

सपा महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की गई टिप्पणी पर भी गौरव वल्लभ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सपा जाति के नाम पर राजनीति करती है, रामगोपाल यादव जैसे नेता देश की सेना की एकता को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय सेना की कोई जाति नहीं होती, सेना देश की रक्षा करती है, न कि किसी जाति विशेष की। रामगोपाल यादव पढ़े-लिखे होने के बावजूद जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, और उनके शिष्य अखिलेश यादव भी इसी राह पर चल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!