अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पंजाब ने रोका हरियाणा का पानी, Congress विधायक बोले- ‘भटका रही आप सरकार, हम सीएम सैनी के साथ’

On: April 30, 2025 4:54 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

चंडीगढ़। Congress के वरिष्ठ नेता और थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने बुधवार को पंजाब सरकार की तरफ से हरियाणा का पानी रोके जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में इसे अपना हक बताया। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में हरियाणा का हरेक नेता प्रदेश सरकार के साथ खड़ा है।

Congress ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश

Congress ने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पंजाब की सरकार एक विफल सरकार रही है। यह सरकार जनता की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतर पाई है। पंजाब की जनता इस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। सरकार को लग रहा है कि उन्हें कोई समझ नहीं पा रहा है, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्हें हर कोई समझ रहा है।

Congress नेता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि वह इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाएं और इस पर खुलकर चर्चा करें, ताकि जल्द से जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। इस समय हरियाणा का हर नेता, हर राजनीतिक दल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ है। हम नायब सिंह सैनी को यही कहेंगे कि वह जल्द से जल्द कोई कदम उठाएं।

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा नेता मनीष सिंगला के डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा से माफी मंगवाने वाले वीडियो पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। इस तरह का व्यवहार हरियाणा पुलिस के साथ नहीं किया जाना चाहिए। निश्चित तौर पर इस तरह के व्यवहार से पुलिस का मनोबल गिरेगा।

Congress नायब सिंह सैनी से मांग की कि वह इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाएं और इस पर खुलकर चर्चा करें

आखिर उस डीएसपी का कसूर ही क्या था? वह तो बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नियमों के अनुरूप अपना काम ही कर रहा था। लेकिन, जिस तरह से उसके काम में हस्तक्षेप कर उसे जलील किया गया, उससे माफी मंगवाई गई, उससे पुलिस का मनोबल गिरेगा और कार्यशैली में भी गिरावट आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!