अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत में अमीरी-गरीबी के बीच लगातार बढ़ रही खाई चिंताजनक : Congress

On: April 28, 2025 1:04 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। Congress ने कहा है कि विश्व बैंक ने भारत में लगातार बढ़ रही गरीबी तथा असमानता पर हाल में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें सरकार की नीतियों के कारण अमीरी-गरीबी के बीच बढ़ रही खाई तथा अन्य कई विन्दुओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

दिल्ली में Congress को मजबूत करने को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई अहम बैठक

Congress ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा पर किए गये आकलन के अनुसार हाल के वर्षों में भारत में गरीबी में निरंतर गिरावट आई है और यह अब बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने यहां जारी बयान में कहा कि डेटा की गुणवत्ता, स्थिरता और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देना जरूरी है क्योंकि कुछ रिकॉर्ड के अनुसार डाटा को तोड़ मरोड़ कर पेश करना तथा डाटा से खिलवाड़ सरकार का टूल किट बन गया है।

Congress बढ़ती गरीबी और असमानता ने मोदी सरकार की नीतियों को और गंभीर बना दिया

Congress ने कहा कि बढ़ती गरीबी और असमानता ने मोदी सरकार की नीतियों को और गंभीर बना दिया है जिसके कारण चंद अमीरों और अरबों गरीबों के बीच बढ़ती खाई अब और चौड़ी हो रही है। सरकार के लिए निजी कॉर्पोरेट निवेश को बढ़ाना देना जरूरी हो गया है लेकिन सीमित उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति इसमें बड़ी बाधक बन रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!