अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सत्तापक्ष की सोची समझी रणनीति से स्थगित हो रही है संसद : Congress

On: March 24, 2025 6:17 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि सत्तापक्ष सोची समझी रणनीति से संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है और जो राज्यों का मुद्दा है उसको उठाकर साजिश के तहत सदन को नहीं चलने दिया जा रहा है। Congress महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,“ऐसा लगता है कि उन्होंने मन बना लिया है कि वे सदन नहीं चलने देना चाहते। बहुत दिन से वे हंगामा करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही रहे थे।”

Congress ने लोकसभा में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

Congress पार्टी के राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,“मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को षडयंत्रकारी तरीके से स्थगित किया है ताकि दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के घर पर मिले नोटों के बंडल को लेकर कोई सवाल नहीं कर सके।

इस भ्रष्टाचार के अंगारे सत्ताधारी दल के नेताओं तक पहुंचने लगे हैं और यह चिंगारी मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल सकती है इसलिए बहुत सोची समझती रणनीति के तहत संसद की कार्यवाही को स्थगित करावाया गया है। उन्होंने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कभी संविधान बदलने की बात नहीं कही है।

उनका यह भी कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गरीबों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करना चाहती है और जिस तरह के आरोप भाजपा नेता उन पर लगा रहे हैं इसको लेकर वह संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू तथा अन्य के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’’

Congress  उन्होंने मन बना लिया है कि वे सदन नहीं चलने देना चाहते

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा,“यह बहुत ही चौंकाने वाला मामला है। सत्तारूढ़ पार्टी की जिम्मेदारी सदन को चलाने की होती है लेकिन उन्होंने सदन चलाने की बजाय संसद को बाधित करने का विकल्प चुना है। यह बहुत निराशाजनक है। मेरे हिसाब से, उन्होंने जो मुद्दा उठाया है वह भी अप्रासंगिक है क्योंकि यह राज्य का विषय है।

इसका संसद से कोई लेना-देना नहीं है। इस आधार पर सदन को बाधित करने का क्या औचित्य है। सही बात यह है कि हम संसद को एक तमाशा बना रहे हैं।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!