मथुरा। CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में 9 जुलाई को एक दिन में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपने वाला यूपी विशिष्ट वनों की भी स्थापना कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग प्रभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 जुलाई को गोपाल की नगरी मथुरा में ‘गोपाल वन’ की स्थापना का मुख्य आयोजन होगा।
CM Yogi Adityanath ने सराहा ब्रह्मोस का योगदान, पाकिस्तान वालों से पूछ लें हमारी मिसाइल का पराक्रम
CM Yogi Adityanath ने राज्य स्तरीय आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया। मथुरा में मुख्य आयोजन के पश्चात पूरे प्रदेश में गोपाल वन स्थापित किया जाएगा। गोपाल वन का मुख्य आयोजन मथुरा के राल में छठीकरा गोवर्धन रोड स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा गोशाला में होगा।
यहां चारा प्रजाति का पौधरोपण होगा। इसके उपरांत ‘गोशाला में वन के संवर्धन’ को लेकर संगोष्ठी भी होगी। इसमें स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रहेगी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर CM Yogi Adityanath ने गोपाल वन की स्थापना में संत समाज व गोपालकों को जोड़ने का निर्देश दिया है।
हर वर्ष की भांति योगी सरकार इस वर्ष भी विशिष्ट वाटिका स्थापित कर रही है। अभी तक एकलव्य वन, त्रिवेणी वन, ऑक्सी वन, शक्ति वन, सहजन भंडारा कार्यक्रम, त्रिवेणी वन आदि स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, 2025 के वर्षा काल में अटल वन, गोपाल वन, पवित्र धारा पौधारोपण, भाई-बहन पौधारोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधारोपण के साथ ही औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से पौधारोपण व उनके संरक्षण पर भी विभाग का जोर है।
CM Yogi Adityanath ने गोपाल वन की स्थापना में संत समाज व गोपालकों को जोड़ने का निर्देश दिया
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 6613 अस्थायी गो आश्रय स्थल, 387 वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 305 कांजी हाउस तथा शहरी क्षेत्र में 303 कान्हा गो आश्रय स्थल सहित कुल 7608 गो आश्रय स्थल संचालित हैं। इन सभी स्थलों में गोपाल वन की स्थापना भी की जाएगी। पूरे वर्षकाल में यहां भी पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। इसके अतिरिक्त सरकार ने निजी गोपालकों से भी अनुरोध किया है कि वे भी पौधे लगाएं।

