अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ध्वजारोहण के बाद गरजे CM Yogi ,कहा-लखनऊ में बनी मिसाइल अब दुश्मनों के अड्डों को तहस-नहस करती हैं

On: August 16, 2025 2:21 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा भवन परिसर के सामने तिरंगा फहराया। उसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्रा : CM Yogi

CM Yogi ने कहा कि लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस कर दिया। यूपी में रोजगार को लेकर कहा कि यहां का वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट दुनिया में धूम मचा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से पूछो। स्वदेशी मॉडल से आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया।

उत्तर प्रदेश का ओडीओपी मॉडल दुनिया में धूम मचा रहा है। देश का पैसा देश में लगेगा। यहां का पैसा यहीं लगना चाहिए। इसमें हस्तशिल्प से लेकर किसान तक खुश होंगे। इसे हमें समेटना है। तकनीक और डिजाइन साथ बाजार के अनुरूप काम करना होगा। पीएम ने इसीलिए लोकल फॉर वोकल का आह्वान किया है। मेक इन इंडिया से देश खुशहाल होगा।

सीएम योगी ने आगे कहा, “प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसान खुशहाल होंगे।” मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पहले यहां पर गुंडागर्दी चरम पर थी; व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज सुरक्षा का नया मॉडल विकसित किया गया है। आज यहां का युवा अपना लोहा मनवा रहा है। यह राज्य निवेश का ड्रीम स्टेट बन गया है।

CM Yogi प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसान खुशहाल होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी शक्ति और ऊर्जा को पहचान कर आगे बढ़ने वाले देश ही आगे बढ़ते हैं। पुलिस बल में महिलाओं को 33 फीसदी से 50 फीसदी तक आरक्षण देने की योजना पर राज्य सरकार काम कर रही है। यूपी में पुलिस बल की भर्ती में 60,200 में से 12 हजार से अधिक महिला भर्ती हुई है।

यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। यूपी विधानसभा में काम काज का माहौल कम होता है, ऐसा लोगों का कहना होता है। रात भर यूपी विधानसभा में लगातार 36 घंटे चर्चा हुई। इसमें सतत विकास पर चर्चा हुई, जो आम आदमी की जरूरत है।

CM Yogi ने कहा कि हाल में देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति का सफल क्रियान्वयन देखा है। मैं सभी सैनिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में देश की अखंडता को मजबूत किया है। जब सैनिक देश की सीमाओं पर होते हैं तो हम सुरक्षित रहते हैं। इसी पर सुदृढ़ भारत का निर्माण हो रहा है। स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं हो सकता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!