अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी…’, मालेगांव विस्फोट पर CM Yogi का बड़ा बयान

On: August 5, 2025 12:33 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

मेरठ। CM Yogi ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां राष्ट्रवादियों को फंसाने की साजिश करती हैं। मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर आतंकवादियों को बचाने का काम किया गया। आज वही लोग देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी?

नगर विकास कार्यों के शिलापट्ट पर अंकित होंगे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम : CM Yogi

CM Yogi ने मेरठ में विकास की नई इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नई शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपए की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया। 295 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह परियोजना मेरठ को आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं का एक आधुनिक केंद्र बनाएगी।

इस अवसर पर सीएम योगी ने युवा उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और आवास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मालेगांव जैसे मुद्दों पर उनकी नीतियों की आलोचना की।

CM Yogi ने मेरठ में शुरू की गई इस विशाल टाउनशिप परियोजना को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए इसे ‘अटल शताब्दी’ का नाम दिया। यह परियोजना रैपिड रेल के निकट होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नागरिकों के लिए सस्ते और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि यह टाउनशिप मेरठ को एक नया स्वरूप देगी, जिसमें आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं के साथ-साथ स्कूल, तकनीकी संस्थान और मेडिकल कॉलेज भी होंगे। इस परियोजना से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और मेरठ को विकास का एक नया केंद्र बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 675 उद्यमियों को 29 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए। साथ ही, 881 स्वयं सहायता समूहों को 64 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी गईं, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन पहलों से मेरठ में आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण को नई गति मिली है।

CM Yogi ने मेरठ की बदलती छवि पर जोर देते हुए कहा कि पहले मेरठ की पहचान ‘सोतीगंज’ जैसे चोर बाजार से थी, लेकिन आज यह शहर रैपिड रेल, 12-लेन एक्सप्रेसवे और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत स्पोर्ट्स आइटम्स के लिए विश्व स्तर पर जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित हो रही है। मेरठ से प्रयागराज तक देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे इस साल के अंत तक लोकार्पित होगा, जो मेरठ से लखनऊ की दूरी को मात्र 6 घंटे में कर देगा। सीएम ने यहां इनर रिंग रोड और सर्किट हाउस के पुनर्निर्माण जैसे अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की।

CM Yogi ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर मालेगांव जैसे मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मालेगांव की घटना में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर राष्ट्रवादी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश की थी। आतंकवाद के प्रति उनकी नरम नीति और समाज को जाति-क्षेत्र के आधार पर बांटने की रणनीति देश के लिए हानिकारक रही है।

CM Yogi ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति सिर्फ जातिवाद, दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस अपने इस पाप के लिए देश से माफी मांगेगी? उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति सिर्फ जातिवाद, दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही है। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार राष्ट्रवाद और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो बिना भेदभाव के सबके विकास को सुनिश्चित करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!