अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अंतरिक्ष में शुभांशु, जमीन पर उत्सव… CM Yogi ने परिजनों को दिया सम्मान

On: June 27, 2025 11:13 AM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने आज अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान शुक्ला की मां आशा शुक्ला, पिता शंभू दयाल शुक्ला, बहन सुचि मिश्रा और भतीजे वैश्विक मिश्रा का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

आपातकाल को CM Yogi ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरीबोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन

परिवार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। CM Yogi ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत के लिए ऐतिहासिक दिन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत अंतरिक्ष विज्ञान और सहयोग में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

CM Yogi  पूरे देश और राज्य को आपके बेटे पर गर्व

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भी बृहस्पतिवार को शुक्ला के आवास पर जाकर उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, श्याम किशोर शुक्ला और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राय ने अंतरिक्ष यात्री के माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश और राज्य को आपके बेटे पर गर्व है। उनकी उपलब्धि न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!