अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरदोई और मथुरा में हुए हादसे पर CM Yogi ने जताया दुख, अहम निर्देश दिए

On: June 22, 2025 1:29 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के हरदोई और मथुरा में हुए हादसे को लेकर राज्य की CM Yogi ने संज्ञान लिया है। हरदोई में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि हरदोई जिले में शनिवार को तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चे एक बगीचे में खेलने गए थे। बगीचे में एक गड्ढा था, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था।

CM Yogi का विपक्ष पर हमला, बोले- विकास के नाम पर ये लोग ‘डी कंपनी’ पालते थे

इस गड्ढे में ठोकर लगने से एक बच्चा गिर गया। उसकी आवाज सुनकर अन्य दो बच्चे भी पानी से भरे गड्ढे में उतर गए, लेकिन दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। तीनों ने मदद के लिए आवाज लगाई। जब तक लोग पहुंचते काफी देर हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि दो बच्चे गर्मी की छुट्टी में अपने मामा के घर आए थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने जनपद हरदोई में गड्ढे में डूबने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हरसंभव कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

CM Yogi  ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने जनपद मथुरा में हुए हादसे का भी संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!