अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi के जन्मदिन पर ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

On: June 5, 2025 8:09 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

मुंबई। उत्तर प्रदेश के CM Yogi  के जन्मदिन के अवसर पर निर्माताओं ने उनकी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। निर्माताओं ने बताया कि ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विधायक ने CM Yogi के जन्मदिन पर शरबत और मिठाई का किया वितरण

सम्राट सिनेमैटिक्स ने अपकमिंग फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। CM Yogi  के जन्मदिन के अवसर पर की गई घोषणा के साथ, प्रोडक्शन हाउस ने एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें मुख्य भूमिका में अभिनेता अनंत विजय जोशी की झलक दिखाई दी।

पोस्टर में सीएम योगी का किरदार निभा रहे अभिनेता भगवा वस्त्र पहने दिखाई दिए। वहीं, चेहरे पर स्वैग नजर आया। ‘अजेय’ लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर: द डेफिनिटिव बायोग्राफी ऑफ योगी आदित्यनाथ’ पर बनी है।

‘अजेय’ एक ऐसे व्यक्ति की आकर्षक यात्रा को पर्दे पर पेश करता है, जिसने सांसारिक सुखों को त्यागकर भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक के रूप में उभरने का फैसला किया। निर्माता रितु मेंगी ने कहा, “इस अवसर पर रिलीज की तारीख की घोषणा करना योगी जी के असाधारण जीवन को सम्मान है। वह कई लोगों की प्रेरणा हैं।”

CM Yogi के जन्मदिन के अवसर पर की गई घोषणा के साथ, प्रोडक्शन हाउस ने एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया

फिल्म में अनंत विजय जोशी, परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!