लखनऊ । उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने सोमवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई प्रणाली और आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘जनहित सर्वोपरि’ शासन का मूल मंत्र है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
पीएम मोदी के कानपुर दौरे को लेकर CM Yogi ने परखीं तैयारियां, जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
CM Yogi ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे संवाद, सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटे विवाद लापरवाही के चलते बड़ा रूप ले लेते हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाया जा सकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी विवाद की स्थिति में थाना पुलिस को तहरीर की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
CM Yogi बकरीद पर कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही की जाए
CM Yogi ने 5 जून को गंगा दशहरा, 7 जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने इन तिथियों को कानून-व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील बताते हुए कहा कि हर जिले में विगत वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण किया जाए और अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जाए।
CM Yogi ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही की जाए, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित होनी चाहिए और अपशिष्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज की अनुमति न देने के निर्देश दिए गए हैं।
धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार पुलिस गश्त बनी रहे। गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने और 5 जून को घाटों पर आरती समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए। सीएम योगी ने कहा कि घाटों की साफ-सफाई के साथ स्नान स्थलों की पहचान की जाए और सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोताखोर, पीएसी फ्लड यूनिट, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की जाए।

