अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खराब मौसम से क्षतिगस्त फसलों और जनहानि का 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए : CM Yogi

On: May 2, 2025 2:43 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने बेमौसम बारिश, आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि का मुआवजा 24 घंटे के भीतर देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर क्षतिगस्त फसलों का सर्वे करके 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके।

आज यूपी माफिया, दंगा, गुंडा और अपराध मुक्त भी है – CM Yogi

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अचानक मौसम ने करवट ली। इससे गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी। ऐसे में CM Yogi ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर जनहानि के सर्वे करने के निर्देश दिए।

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 1 मई को सुबह 8 बजे अचानक पूर्वांचल के जिलों में मौसम ने करवट ली। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज आंधी, तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरी। इससे यहां के किसानों की फसलों को नुकसान होने के साथ जनहानि भी हुई।

CM Yogi ने बताया कि गोरखपुर और बस्ती में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। इसमें गोरखपुर के 13 वर्षीय साैरभ और 52 वर्षीय सुशील देवी शामिल हैं। इसी तरह बस्ती में 60 वर्षीय राम चरण और 55 वर्षीय चंद्रावती की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

CM Yogi प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर जनहानि के सर्वे करने के निर्देश 

सीएम योगी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त ने बताया कि 24 घंटे में पीड़ित परिवार को सहायता धनराशि प्रदान कर दी जाएगी। उधर, सीएम योगी के निर्देश पर अचानक खराब मौसम से क्षतिगस्त फसलों के सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। पीड़ित किसानों को 24 घंटे में क्षतिगस्त फसलों का मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!