उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने बुधवार को अबू आजमी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘लोहिया से ज्यादा औरंगजेब समाजवादी पार्टी के आदर्श हैं।’ समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली उनकी हालिया टिप्पणी पर विवाद के बीच महाराष्ट्र विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वही मिला है : CM Yogi
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए गए बयान परयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे। योगी ने कहा कि जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर शर्म महसूस करता हो, गर्व करने की बजाय औरंगजेब को अपना आदर्श मानता हो, क्या उसे हमारे देश में रहने का अधिकार है?
CM Yogi समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। एक तरफ आप महाकुंभ को दोष देते रहते हैं। दूसरी तरफ आप औरंगजेब जैसे व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट कर दिया। आप अपने उस विधायक को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आपने उनके बयान की निंदा क्यों नहीं की? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेजो, हम उसका उपचार करेंगे।

