अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शहरों में विकास का खाका तैयार, 523 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, CM Saini की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की मीटिंग

On: August 13, 2025 3:05 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

CM Saini : हरियाणा में विकास की रफ्तार तेज होने वाली है। राज्य सरकार ने अलग-अलग शहरों में जल आपूर्ति, स्वच्छता, सड़क ढांचा, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, भंडारण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 523 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में स्वीकृत ये योजनाएं फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, फतेहाबाद और करनाल जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी।

अंशुल कंबोज के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर CM Saini ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

इन परियोजनाओं से न केवल शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 13 करोड़ रुपये की बचत की गई है।

CM Saini बैठक में स्वीकृत ये योजनाएं फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, फतेहाबाद और करनाल जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, प्रिंसिपल एडवाइजर अर्बन डेवलपमेंट डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, आपूर्ति एवं निपटन विभाग के महानिदेशक पंकज के अलावा संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!