अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाएगी हरियाणा सरकार, अनंगपुर में तोड़फोड़ का मामला CM Saini तक पहुंचा

On: July 17, 2025 9:33 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

फरीदाबाद। CM Saini : अनंगपुर गांव में वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई और आगे की जाने वाली तोड़फोड़ का मामल सीएम तक पहुंच गया है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह संग गुरुग्राम के विश्राम गृह में CM Saini से मुलाकात की।

CM Saini ने अनिल विज से की मुलाकात, जाना हाल, मंत्री के पांव में है फ्रैक्चर

केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना भी थे। प्रतिनिधिमंडल ने CM Saini से गांव में तोड़फोड़ रुकवाने बाबत उचित कदम उठाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कहा कि गांव सैैंकड़ों वर्ष पुराना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बसाने का काम कर रही है। विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, साथ ही पर्यावरण बचाने की बात भी हो रही है।

हम अनंगपुर गांव के ग्रामीणों के आशियाना बचाने के लिए सीईसी कमेटी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाएंगे। मामले पर दोबारा विचार करने की मांग की जाएगी। इसके बाद कोर्ट के जो आदेश होंगे उसका स्वागत किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस मामले में सीधे रूप से काग्रेस को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अनंगपुर में महापंचायत में कांग्रेसियों का जजमावड़ा था। यह सारी समस्या ही पूर्व में प्रदेश में रही कांग्रेस की सरकार की देन है। भाजपा सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। हमें पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।

यह बता दें कि बीते करीब एक पखवाड़े से अनंगुपर में धरना चल रहा था। रविवार को महापंचायत का भी आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अरावली वन क्षेत्र में करीब 6497 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होनी हैं।

इसके तहत जून और जुलाई में हुई कार्रवाई में वन विभाग और नगर निगम की टीम ने 240 फार्म हाउस, बैंक्वेेट हाल, मैरिज गार्डन और व्यवसायिक निर्माणों को गिरा दिया गया। विभाग ने करीब 260 एकड़ जमीन खाली करा लिया है।

CM Saini  से गांव में तोड़फोड़ रुकवाने बाबत उचित कदम उठाने की मांग की

एक जुलाई को वन विभाग की टीम ने अनंगपुर में एक मकान पर कार्रवाई की, जिसके बाद विरोध शुरू हो गया और कार्रवाई रूक गई थी, हालांकि 11 जुलाई को टीम ने पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के फार्म हाउस का आधे से अधिक हिस्सा गिरा दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!