अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Saini मिले मोदी से, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के प्रति आभार जताया

On: May 22, 2025 1:03 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

नयी दिल्ली : हरियाणा के CM Saini ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी और सेना के प्रति आभार जताया।

राज्य में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं: CM Saini

CM Saini ने बाद में यहां हरियाणा भवन में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि देश के जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनकी सरजमीं पर ही मिट्टी में मिलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का इस तरह का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री CM Saini ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत कर निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा। इस घटना से देश के लोग आहत थे और उनमें आक्रोश था और वे आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते थे। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को मंजूर दी और हमारे सैनिकों ने आतंकियों को उन्हीं की सरजमीं पर जाकर धूल में मिलाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई से देश मजबूत, सुरक्षित और सशक्त बना है। अब लोगों में संतुष्टि का भाव है और आतंकवादियों में भय का माहौल बना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को हरियाणा में विकास योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

CM Saini जासूसी के आरोप में पकड़े गये लोगों के मामलों की हरियाणा पुलिस गहनता से जांच कर रही

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जासूसी के आरोप में पकड़े गये लोगों के मामलों की हरियाणा पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!