अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Saini बोले- कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व में फैलाने का फोकस रखकर काम कर रही सरकार

On: April 21, 2025 4:45 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

पिपली (कुरुक्षेत्र) : CM Saini ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व के हर कोने तक फैलाने पर फोकस रखकर सरकार काम कर रही है। इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों वर्ष पूर्व पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए थे। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

CM Saini का खुलासा, 70 हजार लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 150 करोड़

सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर आरती स्थल पर जिला प्रशासन व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विभिन्न देशों से आए शिष्टमंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र व भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद महाआरती की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की है। इस कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल के साथ गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया और लाइट एंड साउंड शो भी देखा। CM Saini ने कहा कि 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के 13 देशों के 27 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।

CM Saini  हरियाणा के पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी बल मिलेगा

यह शिष्टमंडल पिछले 4 दिन से हरियाणा के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कर रहा है। इसने हरियाणा विधानसभा, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट का अवलोकन किया है। CM Saini ने स्वयं भी हरियाणा के सभी अहम विषयों पर बातचीत की है। यह शिष्टमंडल निश्चित ही अपने-अपने देशों में जाकर हरियाणा की संस्कृति व सांस्कृतिक धरोहर के अहम लम्हों को पहुंचाएगा।

इससे हरियाणा के पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी बल मिलेगा। शिष्टमंडल ने पवित्र ग्रंथ गीता की धरा पर महाआरती भी की है। इस पावन धरा पर शिष्ट मंडल के सदस्यों का स्वागत करने के लिए पहुंचे है। इस ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पहुंचे शिष्टमंडल के सदस्यों को कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से आत्मसात करने का अवसर मिला है। शिष्टमंडल अपने-अपने देशों में कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का काम करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply