अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Saini का खुलासा, 70 हजार लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 150 करोड़

On: March 19, 2025 12:05 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़: CM Saini ने कहा कि इन सभी 70 हजार परिवारों के बैंक खातों में 20 मार्च तक 150 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह खुलासा किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद का इंतजार कर रहे राज्य के 70 हजार परिवारों का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस संदर्भ में बनाए गए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले परिवारों का सरकार ने वेरिफिकेशन कर लिया है।

CM Saini और मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक, 15 मिनट खड़ा रहा काफिला

 

CM Saini ने कहा कि योजना के तहत 70 हजार ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत किया है। विभाग द्वारा उन्हें वेरीफाई कर लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रदेश में गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक पोर्टल बनाया है।

इस पर पंजीकरण के बाद आवेदक को वेरीफाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की गारंटी किसी की है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर उस परिवार के लिए छत का प्रबंध किया जाएगा, जिसके पास खुद का मकान नहीं है।

CM Saini योजना के तहत 70 हजार ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत किया है

कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि गरीब लोगों को 2022 तक मकान देने का वादा किया था लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हुआ। गरीबों को 100-100 वर्गगज के प्लाट भी नहीं मिले हैं। संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के साथ धोखा किया था।

उन्हें 100-100 गज के प्लाट देने का वादा किया लेकिन ऐसी जगह पर प्लाट दे दिए गए, जहां मकान बन ही नहीं सकते थे। बड़ी संख्या में लोगों को प्लाट भी नहीं मिले। भाजपा ने उन लोगों को मकान दिए हैं। उन्होंने कहा कि मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद तथा प्लाट के लिए आवेदन करने का पोर्टल कभी बंद नहीं किया गया। अब भी अगर कोई परिवार आवेदन नहीं कर पाया है, तो वह कर सकता है।

लिंगानुपात 835 से बढ़कर 910 हुआ
CM Saini ने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानीपत से 23 जनवरी, 2015 को आरंभ किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान के परिणामस्वरूप लोगों में चेतना आई है। प्रदेश का लिंगानुपात 2015 में 835 था। यह अब बढ़कर 910 हो गया है।

मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक डॉ़ रघुबीर सिंह कादियान द्वारा उठाए गए एक मुद्दे पर सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान हर वर्ग के लिए था और यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply