अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Nayab Singh Saini ने फरीदाबाद जिले को 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

On: August 15, 2025 10:40 AM
Follow Us:
CM Nayab Singh Saini
---Advertisement---

फरीदाबाद । विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर CM Nayab Singh Saini ने आज फरीदाबाद जिले में 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 61 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 433 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती आज, हरियाणा CM Nayab Singh Saini ने किया नमन

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे।

CM Nayab Singh Saini ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में 3 करोड़ 24 लाख रुपये, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन.आई.टी.-1 में 3 करोड़ 14 लाख रुपये और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगांव में 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से नए भवनों का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-23, बल्लभगढ़ में एक करोड़ रुपये व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-22, बल्लभगढ़ में 4 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बने भवनों का उद्घाटन किया।

CM Nayab Singh Saini ने ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए गांव महावतपुर (भास्कोला) में यमुना नदी पर 3 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बने पेंटून ब्रिज और खेड़ी गुजरां में 42 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 66 केवी सब-स्टेशन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सागरपुर बल्लभगढ़ में 3 करोड़ 31 लाख रुपये, खेड़ी कलां, फरीदाबाद में 3 करोड़ 10 लाख रुपये और सेक्टर-7 व 8, बल्लभगढ़ में 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवनों का शिलान्यास किया। प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु बड़खल में 31 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एस.डी.ओ. सिविल कॉम्प्लेक्स का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।

CM Nayab Singh Saini 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

स्वास्थ्य क्षेत्र में, बी.के. अस्पताल फरीदाबाद में 161 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल एवं सर्विस ब्लॉक और अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, छायंसा में 21 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिलान्यास किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!