अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव बाली में, कश्मीरी हिंदुओं की पीड़ा पर भी बोले CM Nayab Saini

On: August 25, 2025 3:41 PM
Follow Us:
CM Nayab Saini
---Advertisement---

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के CM Nayab Saini ने घोषणा की है कि अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ में प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे।

‘राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं…’, CM Nayab Saini ने किया पलटवार

CM Nayab Saini ने कहा कि कश्मीरी हिंदू अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने के लिए प्रयासरत हैं, और इस दिशा में युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है।
कश्मीरी हिंदुओं के दर्द को समझा पीएम मोदी ने: मुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ता नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की पीड़ा को समझा और उनके पुनर्वास के लिए कई अहम कदम उठाए। सैनी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए को हटाकर प्रधानमंत्री ने अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। उन्होंने बताया कि हरियाणा में करीब 2 लाख कश्मीरी रह रहे हैं और राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं।

CM Nayab Saini  गीता का ‘निष्काम कर्म’ दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है

गीता का संदेश देता है विकसित भारत की प्रेरणा: सीएम ने कहा कि गीता का ‘निष्काम कर्म’ दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कश्मीरी हिंदुओं का जल्द ही पुनर्वास होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अब श्रीनगर में भी बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान फिर से स्थापित होगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!