चंडीगढ़। हरियाणा के CM Nayab Saini ने आज स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राज्यपाल अशीम घोष एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
‘राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं…’, CM Nayab Saini ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस की यह नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदेश के विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।
उन्होंने अफने एक्स पर कहा कि आज प्रदेश के राज्यपाल अशीम घोष जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन, हरियाणा (चंडीगढ़) में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
CM Nayab Saini राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
इस अवसर पर उपस्थित टीम हरियाणा के साथियों एवं अन्य विशिष्टजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वतंत्रता दिवस की यह नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह प्रदेश के विकास की गति को और अधिक तीव्रता प्रदान करते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।

