अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं…’, CM Nayab Saini ने किया पलटवार

On: August 13, 2025 12:59 PM
Follow Us:
CM Nayab Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। CM Nayab Saini : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद भाजपा ने पलटवार तेज कर दिया है। हरियाणा के CM Nayab Saini ने मंगलवार को पंचकूला में कहा कि कांग्रेस के थैले में कुछ नहीं है। कांग्रेस बैलेट पेपर से वोटों की चोरी करती थी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने ईवीएम से चुनाव करवाकर वोटों की चोरी बंद की है।

‘वोट चोरी नहीं हुए, उनके काले कारनामों के चलते लोगों ने नकारा’, कुरुक्षेत्र में CM Nayab Saini का कांग्रेस पर कटाक्ष

 

राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं। वे जो भी मुद्दे उठाते हैं, बालक बुद्धि वाले उठाते हैं। शहरी स्थानीय निकायों में विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

CM Nayab Saini ने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता बगावती हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला का नाम लेकर कहा कि कोई नेता शुद्ध नहीं है। सारी कांग्रेस बागी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को लोगों ने दिल से समर्थन और आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी चुनाव में हमारी मदद की थी। लोग चेहरा नहीं, काम देखते हैं।

CM Nayab Saini सब लोग पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर भरोसा करते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में काम किए हैं। सब लोग पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। नायब सैनी ने कहा कि इंडी गठबंधन ईवीएम को दोष दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता चाहते हैं कि ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव हों। पीएम मोदी ने इनके वोट चोरी के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। हुड्डा भी इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं, ताकि पहले की तरह वोटों की चोरी की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!