CM Nayab Saini : कुरुक्षेत्र की पिपली अनाजमंडी में आयोजित अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह के लिए 70 बसों को अलग-अलग रूटों से हटाकर लगाया गया है। ये बसें गांव-गांव से लोगों को समारोह स्थल तक लेकर जाएंगी और बाद में उन्हें वापस भी छोड़ेंगी। हालांकि, इस बदलाव से कई रूट सूने हो गए हैं और यात्री बसों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सैनी की शिरकत और सुरक्षा इंतजाम
पिपली अनाजमंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। समारोह के दौरान व्यापक प्रबंध किए गए थे और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया था। भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। पिपली क्षेत्र मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लाडवा में आता है, जहां से इस समारोह का आयोजन किया गया था।
CM Nayab Saini : यात्री परेशान, पहले भी हुआ था बसों का संकट
समारोह के चलते जिले के कई रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्री परेशान हो रहे थे। पिछले दिन रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के लिए 37 बसें लगाई गई थीं, जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इसी तरह, पिछले सप्ताह लाडवा में भी 60 बसें लगाई गई थीं, जिससे आम लोग नाराज दिखाई दिए थे।

