CM Nayab Saini : हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली जिससे अफसरशाही में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति पदक विजेता वाई पूरन कुमार का उच्च अधिकारियों से कई बार विवाद हुआ था। उन्होंने जूनियर अधिकारियों के प्रमोशन और आवास नीति जैसे मुद्दों को उठाया था। रोहतक में आईजी रहते हुए उन्होंने मनीषा हत्याकांड की जांच को नई दिशा दी थी।
सरकारी नौकरी को लेकर सिखों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, CM Nayab Saini बोले- दंगों के पीड़ित परिवारों की पीड़ा हमारी पीड़ा
CM Nayab Saini : हरियाणा की उच्च स्तरीय अफसरशाही से कई बार विवाद हुआ
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथों पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके वाई पूरन कुमार का हरियाणा की उच्च स्तरीय अफसरशाही से कई बार विवाद हुआ। उनकी धर्मपत्नी पी अमनीत कुमार हरियाणा काडर की साल 2001 की ही आईएएस हैं और विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इस समय पी अपमनीत कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के दौरे पर हैं।

