अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा में मानसून सत्र का आज अंतिम दिन: CM Nayab Saini पेश करेंगे अपराध पर कड़ा प्रस्ताव; क्या होगा खास?

On: August 27, 2025 3:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पंचकूला। हरियाणा के CM Nayab Saini ने विधानसभा में जमकर मोर्चा संभाला। कानून व्यवस्था की स्थिति पर उनके पास विपक्ष के हर सवाल और हर आरोप का जवाब था। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए बड़े अपराधों की लंबी सूची पढ़ते हुए एक शेर के माध्यम से कटाक्ष किया, जिसके किरदार पर शैतान भी शर्मिंदा है, वे भी आए हैं यहां करने नसीहत हमको।

स्वतंत्रता दिवस पर CM Nayab Saini ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजभवन में एट होम कार्यक्रम में हुए शामिल

CM Nayab Saini ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सामाजिक हैसियत या प्रभावशाली पद के बावजूद यदि वह कानून तोड़ेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा में कानून की सर्वोच्चता स्थापित होगी, अपराधी की हैसियत नहीं। उन्होंने मीडिया घरानों से आग्रह किया कि वे अपराधियों का महिमा मंडन करने से परहेज करें।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को चुनौती दी कि 2004 से 2014 तक के अपने शासनकाल में यदि किसी दुष्कर्मी को फांसी की सजा दिलवाई हो तो उदाहरण प्रस्तुत करें।

कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चार घंटे चली चर्चा CM Nayab Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा में कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर करीब चार घंटे की चर्चा के बाद जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा कि यदि वह सहमत हो तो एक प्रस्ताव लाकर मीडिया मंचों से पुरजोर आग्रह किया जा सकता है कि वे अपराध और अपराधियों को महिमा मंडित करने से परहेज करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!